Saturday, 13 December 2014

जबाब चाहिए

●●जबाब चाहिए●●

हिसाब कौन देगा मुझे
मेरे बचपन की यादों का
हिसाब कौन देगा मुझे
मेरे छुटपन की बातों का

खो दिया मैंने खुद को
इन बंद कमरों के अंधेरे में
जबाब कौन देगा मुझे
मेरे सपनों के इरादों का

ह़ोस आया है जब से मुझे
पाया है खुद को इन पिजडों में
हिसाब कौन देगा मुझे
स्याही से पुती उन किताबों का

कौन कहता है मुझे अधिकार है
पढने लिखने और जीने का
जबाब कौन देगा मुझे
सडकों में बिखरे मेरे ख्वाबों का

बाँट दिया ज्ञान को भी
सरकारी और प्राइवेट की थैलियों में
हिसाब कौन देगा मुझे
बालमन की उन क्यारियों का

बहुत कुछ बोला है लोगों ने
मेरी इस मासूमियत पर
जबाब कौन देगा प्रतीक
मेरे इन छूटे हुए प्रश्नों का

डॉ गिरीश चंद्र पाण्डेय प्रतीक
पिथोरागढ़ उत्तराखंड
रविबार//08:07am//14//12//14
©प्रतीक©


No comments:

Post a Comment